Samsung Galaxy S26 Series Launched: सैमसंग ने अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज Samsung Galaxy S26 को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में तीन मॉडल शामिल हैं – Samsung Galaxy S26 Ultra, Samsung Galaxy S26+ और Samsung Galaxy S26। बाहर से लुक भले ही पिछले मॉडल जैसा लगे, लेकिन अंदर जबरदस्त अपग्रेड देखने को मिल रहा है। खासतौर पर AI फीचर्स, परफॉर्मेंस और यूजर एक्सपीरियंस पर कंपनी ने पूरा जोर लगाया है।
दमदार AI फीचर्स से स्मार्ट बना फोन
Galaxy S26 सीरीज में इस बार कई नए AI फीचर्स जोड़े गए हैं। Now Nudge फीचर आपकी डेली एक्टिविटी के हिसाब से सजेशन देता है। अगर कोई दोस्त ट्रिप की फोटो मांगे तो फोन खुद ही हाल की तस्वीरें दिखा देगा। Now Brief पहले से ज्यादा पर्सनल हो गया है और आपके रूटीन के अनुसार अपडेट देता है।
Circle to Search में अब मल्टी-ऑब्जेक्ट सर्च सपोर्ट है, यानी एक ही फोटो में कई चीजें एक साथ सर्च कर सकते हैं। AI Call Screening अनजान कॉलर की जानकारी पहले ही बता देता है। Privacy Alerts किसी ऐप के ज्यादा डेटा एक्सेस करने पर तुरंत अलर्ट देता है।
Galaxy S26 Ultra: प्राइवेसी और पावर का तगड़ा कॉम्बिनेशन
Galaxy S26 Ultra इस सीरीज का सबसे पावरफुल मॉडल है। इसमें इनबिल्ट Privacy Display दिया गया है, जो साइड से देखने पर स्क्रीन को ब्लर कर देता है, लेकिन सामने से सब कुछ साफ दिखाई देता है।
फोन में 6.9 इंच का QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, जो 120Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर लगा है, जो CPU, GPU और NPU परफॉर्मेंस को जबरदस्त बूस्ट देता है। नया वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखता है।
कैमरा क्वालिटी और वीडियो में जबरदस्त सुधार
Ultra मॉडल में 200MP का मेन कैमरा है, साथ में 50MP अल्ट्रा-वाइड, 50MP 5x टेलीफोटो और 10MP 3x टेलीफोटो लेंस मिलता है। फ्रंट में 12MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Nightography Video और अपग्रेडेड Super Steady मोड से लो लाइट और मूवमेंट में भी बढ़िया वीडियो रिकॉर्डिंग होती है।
बैटरी, चार्जिंग और कनेक्टिविटी
Galaxy S26 Ultra में 5,000mAh बैटरी दी गई है, जो 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह 30 मिनट में 75% तक चार्ज हो जाता है।
फोन में 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और IP68 रेटिंग मिलती है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है।
Read Also:1 अप्रैल से देशभर में E20 और 95 RON पेट्रोल अनिवार्य, सरकार का बड़ा फैसला
Galaxy S26 और S26+ में क्या है खास?
Galaxy S26 में 6.3 इंच FHD+ डिस्प्ले और 4,300mAh बैटरी मिलती है, जबकि S26+ में 6.7 इंच QHD+ स्क्रीन और 4,900mAh बैटरी दी गई है। दोनों में 50MP मेन कैमरा और 12GB RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन मिलता है।
तीनों फोन One UI 8.5 पर चलते हैं, जो Android 16 बेस्ड है। कंपनी सात साल तक अपडेट देने का वादा कर रही है। कुल मिलाकर, Samsung की यह नई सीरीज टेक लवर्स के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है।





